AMIT SHAH

West Bengal Assembly Elections 2026: बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज,’कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं’

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (28 मार्च, 2026) को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए तीखे आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड का पॉलिटिक्स खेला है. कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी वो अपने सिर पर पट्टी बांध लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग के आगे बेचारा बनकर चुनाव आयोग को गालियां देती हैं.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स को बहुत अच्छे से समझ चुकी है. चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को गाली देना यह बंगाल की संस्कृति को शोभा नहीं देता है.

कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के 15 सालों के शासनकाल का एक चार्जशीट जारी किया, जिसमें उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर ममता सरकार की कड़ी आलोचना की.

कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया, उन्होंने कहा- “ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स खेली हैं। कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी उनके सिर पर पट्टी बंध जाती है, कभी वह बीमार पड़ जाती…

अमित शाह ने राज्य के चुनाव को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि बंगाल के रास्ते होने वाली घुसपैठ पूरे देश के लिए खतरा है. उन्होंने दावा किया कि असम में पहले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है, जहां काफी हद तक घुसपैठ पर रोक लगाई जा चुकी है, लेकिन पश्चिम बंगाल अब भी एक संवेदनशील रास्ता बना हुआ है. उन्होंने कहा, ‘असम में घुसपैठ बंद हो चुकी है और अब घुसपैठियों के लिए सिर्फ बंगाल ही घुसने का रास्ता बचा है.’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1