Delhi Election 2020: बाबरपुर में वोटिंग के दौरान पोलिंग अधिकारी की मौत

दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। इस चुनावी मुकाबले में सत्ता में काबिज AAP, BJP और कांग्रेस मुख्य रूप से मैदान में हैं। इस चुनाव में कुल 672 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

बाबरपुर में चुनाव अधिकारी की मौत उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर में ड्यूटी के दौरान एक चुनाव अधिकारी की मौत हो गई है। ये घटना पोलिंग बूथ के अंदर मौत बाबरपुर प्राइमरी स्कूल में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग अस्पताल भेज दिया है।

बजे तक 4.90 फीसदी वोटिंग दिल्ली में सुबह 9 बजे तक 4.90 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बने पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1