300 लड़कियों को पीछे छोड़ बनीं Ulka Gupta ‘झांसी की रानी’, पिता की ‘कठपुतली’ बनने का खुद किया खुलासा

The Kerala Story 2: Goes beyond se हिंदी सिनेमा में एंट्री करने जा रहीं अभिनेत्री उल्का गुप्ता अब साउथ इंडस्ट्री में भी अपना मौजूदगी दर्ज कर रही है। उनकी अगली तेलगु फिल्म में वे भूमिका चावला के साथ नजर आएंगी। बचपन से ही उल्का का सपना एक्ट्रेस बनने का रहा है।

उल्का गुप्ता के पिता भी अभिनेता
उल्का गुप्ता का कहना है कि अभिनय उनके खून में है, क्योंकि वो एक कलाकार परिवार से आती हैं।उनके पिता गगन गुप्ता भी अभिनेता है, जो महज 15 साल की उम्र में बिहार से मुंबई अपने सपने को पूरा करने आए थे। उल्का बताती है कि उनके पिता घर पर ही उन्हें और उनके भाई बहनों को थिएटर की बारीकियां सिखाईं।

बच्चों को अभिनय की सीख देते हैं पिता
उल्का गुप्ता बताती है कि उनके पिता अक्सर उन्हें कविता गाकर सुनने या सुभाष चंद्र बोस के डायलॉग्स बोलने के लिए कहते थे। मेहमानों के सामने भी उनसे एक्टिंग करवाई जाती थी और वे तुरंत परफॉर्म करने लगती थी। उल्का ने महज छह साल की उम्र से ऑडिशन देना शुरू कर दिया था और इसके बाद कई धारावाहिको में काम किया।

सात फेरे से मिली थी पहचान
उल्का गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत JD Majethia के धारावाहिक Resham Dank से की थी। उस समय बतौर बाल कलाकार उन्हें छोटे छोटे रोल ही मिलते थे, लेकिन बाद में Saat Phere में सलोनी की बेटी का किरदार निभाकर पहचान मिली। इस शो की कहानी ने उन्हें खास तौर पर प्रेरित किया, क्योंकि इसमें पहली बार सांवली नायिका को केंद्र में रखकर रंगभेद जैसे मुद्दे पर खुलकर बात की गई थी।

300 लड़कियों में सिलेक्ट हुई थीं उल्का
उल्का गुप्ता बताती है कि शुरुआती दिनों में ऑडिशन देना आसान नहीं था, लेकिन लगातार कोशिशों के बाद उन्हें Jhansi Ki Rani का अहम किरदार मिला, जहां 200 300 लड़कियों में से उनका चयन हुआ। वह कहती हैं कि उनके माता पिता ने हमेशा उन्हें जमीन से जुड़ा रखा। हिंदी के अलावा वह तेलगु, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और अभिनय के जुनून ने उन्हें हर भाषा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। खास बात यह है कि उल्का खुद 7 भाषाएं बोलना जानती हैं।

अमिताभ संग फैन मोमेंट
उल्का गुप्ता बताती है कि उन्हें असली फैन मोमेंट सिर्फ Amitabh Bachchan के साथ काम करते हुए महसूस हुआ। जब उन्हें पता चला कि अमिताभ फिल्मिस्तान में शूट कर रहे हैं, तो वह उनसे मिलने वहां पहुंच गई थी। इसके अलावा किसी और स्टार को देखकर उन्हें ऐसा एहसास नहीं हुआ, क्योंकि बचपन से ही उन्हें बड़े कलाकारों को करीब से देखने का मौका मिलता रहा है।

शाह रुख के दोस्त हैं उल्का के पिता
उल्का गुप्ता बताती है कि उनके पिता की Shah Rukh Khan से अच्छी दोस्ती है, जी चलते वह बचपन से उनकी फिल्मों के प्रीमियर में जाती रही हैं। वहां उन्होंने ने Kajol और Rani Mukherjee जैसे कई सितारों को करीब से देखा। वह कहती है कि साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों से उन्हें काफी सीखने को मिलता है, क्योंकि उनकी सादगी उन्हें बेहद पसंद है। Anuskha Shetty उनकी फेवरेट हैं और एक फिल्म में वह उनके बचपन का किरदार भी निभा चुकी हैं।

उल्का गुप्ता की अपकमिंग फिल्म
उल्का गुप्ता इन दिनों एक तेलुगु फिल्म पर काम कर रही हैं, जिससे Bhumika Chawla वापसी कर रही हैं। उल्का बताती है कि उनके साथ काम करते हुए बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। भूमिका उन्हें अक्सर अच्छी किताबें पढ़ने की सलाह देती हैं और सेट पे वो दोनों फोन से दूर रहकर बातचीत में समय बिताना पसंद करती हैं, जिससे एक अलग ही सीखने का माहौल बनता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1