जेवर एयरपोर्ट

ये आपकी अमानत-आपका भविष्य… जेवर में बोले पीएम मोदी, लोगों से कराया एयरपोर्ट का उद्घाटन

उद्घाटन समारोह का सबसे खास और अलग पाल तब देखने को मिला. जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि है उद्घाटन नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दौरान सवाल पूछा कि क्या अभी उद्घाटन हो गया है? सभी ने कहा हां, पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि अभी तो मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है. लेकिन, मैं आज चाहता हूं कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन यहां जो भी उपस्थित है आप सब करें. पीएम मोदी ने कहा कि आप इसलिए अपना मोबाइल फोन निकालिए और उसका फ्लैश लाइट जलाइए और आप इसका उद्घाटन कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि इस दिया को जलाकर आपने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है. ये आपकी अमानत है, ये आपका भविष्य है, ये आपका पुरुषार्थ है… इसलिए इसका उद्घाटन भी आपके हाथों से हो रहा है. इसके बाद पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे लगाए और वहां मौजूद लोगों ने भी उनके साथ भारत माता की जय कहा. यह एयरपोर्ट आपके सपनों और भविष्य से जुड़ा है पीएम ने यह भी बताया कि देश में एयरपोर्ट नेटवर्क तेजी से बड़ा है और अब छोटे शहरों तक भी हवाई यात्रा पहुंच रही है.

पीएम मोदी ने बताए खुशी के दो कारण
पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है. आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है. उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं.

उन्होंने कहा कि पहला इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य भी मुझे मिला था और इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मुझे मिला है. दूसरा, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1