हर महीने सरकार की ओर से कई चीजों में बदलाव देखने को मिलते हैं. फरवरी की पहली सुबह भी कई असरदार बदलाव लेकर आई है. कई चीजों के दामों में उतार चढ़ाव बैंकिंग नियमों में एडजस्टमेंट और FASTag से जुड़ी प्रोसेस में राहत.
1 फरवरी 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हुआ है. 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम करीब 50 रुपये बढ़े हैं और दिल्ली में नई कीमत 1740.50 रुपये पहुंच गई है. राहत यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. होटल, रेस्टोरेंट और केटरिंग जैसे कारोबार पर इस बढ़ोतरी का असर दिख सकता है.
तंबाकू प्रोडक्ट्स पर नई एक्साइज ड्यूटी और हेल्थ सेस लागू हुआ है. लंबी और फिल्टर सिगरेट, गुटखा और पान मसाला अब पहले से महंगे मिलेंगे. सरकार का मकसद हेल्थ रिस्क कम करना और टैक्स कलेक्शन बढ़ाना है. जो लोग इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. उनकी जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

