UP Employees Salary Withhold: राज्य सरकारों ने पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश में इसी सख्ती का असर हजारों कर्मचारियों पर दिखा है. जिन कर्मचारियों ने समय पर अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज नहीं की है. उनका वेतन फिलहाल रोक दिया गया है. सरकार का कहना है कि जो कर्मचारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. उन्हें सैलरी नहीं मिलेगी.
यूपी में हर साल संपत्ति का अपडेट देना जरूरी है. इसकेल लिए एक तारीख तय की गई थी. उसके गुजरने के बाद बहुत से कर्मचारियों ने अपनी डिटेल्स अपडेट नहीं की. जिसके बाद यह कदम उठाया गया. अगर आप भी यूपी सरकार के कर्मचारी हैं. तो कहीं आपकी सैलरी न रूक जाए इस तरह कर लीजिए चेक
इन कर्मचारियों की सैलरी होल्ड हुई
यूपी सरकार ने सभी कर्मचारियों को 31 जनवरी तक मानव संपदा पोर्टल पर चल और अचल संपत्ति का ब्योरा अपलोड करने का निर्देश दिया था. इसे लेकर मॉनिटरिंग काफी सख्त की गई है. प्रदेश में कुल 866261 कर्मचारी हैं. इनमें से 68236 कर्मचारियों ने तय टाइम लिमिट तक अपनी जानकारी अपडेट नहीं की.
मुख्य सचिव लेवल से पहले ही इस बारे में जानकारी दे दी थी कि लापरवाही पर सैलरी रोकी जा सकती है. लेकिन टाइम लिमिट बीतने के बाद डेटा रिव्यू हुआ तो जिन कर्मचारियों ने जानकारी अपलोड नहीं उनकी सैलरी रोकने का आदेश दे दिया गया.
ऐसे चेक करें आपकी सैलरी रुकेगी या नहीं
राज्य कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल पर लॉग इन कर अपनी प्रोफाइल में संपत्ति जानकारी का स्टेटस देख सकते हैं. अगर जानकारी पेंडिंग दिख रही है. तो फिर समझ लीजिए आपकी सैलरी भी रुक सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी सैलरी न रुके तो फिर आपको अपनी पूरी संपत्ति जानकारी का दर्ज करनी होगी.
कैसे दर्ज करें संपत्ति जानकारी
इसके लिए आपको राज्य कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल पर लॉग इन के अपनी प्रोफाइल में जाकर संपत्ति जानकारी और उससे जुड़े जरूरी दस्तावेज अपडेट करने होंगे. कई विभागों में इस प्रोसेस के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है. अगर आप सही समय पर जानकारी अपडेट कर देते हैं तो सैलरी जारी होने की प्रोसेस शुरू हो सकती है. देर करने पर आपके लिए प्राॅब्लम बढ़ेगी, इसलिए तुरंत इस काम को पूरा कर लें.

