आज गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आपने अपने वादे को नहीं निभाया, इसलिए जेल जाना पड़ा है।
परिवार में शादी के आधार पर जमानत की मांग को लेकर अभिनेता राजपाल यादव की तरफ से दायर याचिका पर मौखिक टिप्पणी करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि आपके मुवक्किल जेल इसलिए गए, क्योंकि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया।
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि कम से कम दो दर्जन मौकों पर राजपाल यादव ने बयान दिया कि वह अपना वादा पूरा करेंगे और पैसे देंगे, लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे।

