पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाक ने शुक्रवार को गोलाबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसमें पाकिस्तान की कई चौकिया तबाह हो गई और पाक से 5-6 सैनिक मारे गए। जिसके बाद से एलओसी नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ गया है। इसी बीच चीन ने दोनो देशों से संयम बरतने की अपील की है।
चीन ने कहा है कि सीमा पर हालात चिंता जनक है। भारत और पाकिस्तान को टकराव से बचना चाहिए। दोनो देशों को बातचीत से विवादो को सुलझा लेना चाहिए। चीन इस पर पैनी नजर रखें हुए है। बता दें कि बुधवार को पाक की गोलाबारी से भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक महिला की मौत हो गई थी। भारत ने पाकिस्तान की हिमाकत का करार जवाब देते हुए मोर्टार दागे और गोलीबारी की। जिससे पाक को भारी नुकसान हुआ।
