Sunetra Pawar Maharashtra Deputy CM Oath Today Live Updates After NCP Chief Ajit Pawar Death

Sunetra Pawar Maharashtra Deputy CM Oath: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है. शनिवार को एनसीपी की बैठक में सुनेत्रा पवार को एनसीपी का विधायक दल का नेता चुना गया था.


CM योगी आदित्यनाथ ने सुनेत्रा पवार को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी है. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि सुनेत्रा अजित पवार जी को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई. पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और सीएम देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व में जारी महाराष्ट्र की विकास यात्रा को आप नई गति प्रदान करेंगी. उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं.

पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी है. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी और दिवंगत अजीतदादा पवार के विज़न को पूरा करेंगी.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1