‘जन्नत गर्ल ‘ Sonal Chauhan ki पूरी हुई ख्वाहिश, Mirzapur का हिस्सा बनकर जताई खुशी, फेवरेट कैरेक्टर पर किया बड़ा खुलासा

जब किसी कलाकार को उसी शो या फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिल जाता है,जिसे वह खुद पसंद करता है, तो वह उसके लिए एक बेहद यादगार और अनुभव बन जाता है।
जन्नत, 3जी और आदिपुरुष जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री सोनल चौहान के साथ भी कुछ ऐसा ही दिलचस्प संयोग हुआ। दरअसल, पंकज त्रिपाठी,अली फ़ज़ल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर वेब सीरीज

मिर्जापुर फिल्म में दिखेंगी सोनल
अब इस शो पर फिल्म मिर्जापुर : द मूवी बन रही है, तो सोनल को भी इस फिल्म में मौका मिला है,जबकि वह वेब सीरीज का हिस्सा नहीं थी। ऐसे में इस फिल्म को लेकर वह बताती हैं, ‘मेरे लिए यह फिल्म करना बहुत अच्छा अनुभव रहा क्यूंकि मैं स्वयं मिर्जापुर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।

मैंने इस शो के सारे सीजन देखा है। कभी सोचा नहीं था कि एक दिन मैं स्वयं भी मिर्जापुर का हिस्सा बनूंगी। फिल्म की टीम ने मुझे असहज महसूस नहीं होने दिया। हमने पूरी फिल्म बहुत मस्ती और मजे के साथ शूट किया है। दर्शकों को भी इसे देखने में बहुत आनंद आएगा।’

सोनल का फेवरेट ये कैरेक्टर
शो में अपने पसंदीदा पात्र को लेकर सोनल कहती हैं, ‘कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू यह तीनों मेरे सबसे पसंदीदा पात्र हैं। अगर इन तीनों में भी अगर सबसे पसंदीदा की बात करें तो मैं मुन्ना को कहूंगी। वह ऐसा पात्र थे, जिसमें बहुत अलग अलग पहलू थे।’

कहां हुई मिर्जापुर की शूटिंग
अभिनेत्री सोनल चौहान इस फिल्म के वाराणसी शेड्यूल में भी शामिल रहीं और वहां के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया बनारस उनकी सबसे पसंदीदा जगह में से एक है और भगवान शिव में उनकी गहरी आस्था है। सोनल ने यह भी कहा कि वह पहले भी काशी में शूटिंग कर चुकी हैं और हर बार वहां जाने पर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन जरूर करती हैं।
सोनल ने आगे बताया इस बार भी वह बनारस गई थीं और वहां का अनुभव पहले की तरह बेहद खास रहा। उनके अनुसार, बनारस दुनिया के अबसे प्राचीन और पवित्र शहरों में से एक है, जहां पहुंचना ही सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से इस बार उनकी शूटिंग, घूमने-फिरने, स्थानीय खान-पान का आनंद लेने और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने तक हर अनुभव शानदार रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1