अपने भतीजे अजित पवार के निधन पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ये पूरी तरह से हादसा है. इसमें कोई साजिश नहीं है. शरद पवार ने अपील की कि इस हादसे पर राजनीति न हो. उन्होंने कहा कि अजित की मौत से महाराष्ट्र को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी कोई भरपाई नहीं है.
इसमें राजनीति न लाएं, यही मेरी विनती- शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि जो दुर्घटना हुई है वो बहुत ही दुखद है. एक मेहनती शख्स के जाने से महाराष्ट्र को नुकसान हुआ है. जो नुकसान हुआ है वो भरकर आने वाला नहीं है. उन्होंने कहा, “आज सभी चीजें अपने हाथ में नहीं हैं. मैं आज विनायकराव से मिला. कुछ दुष्ट शक्तियां इस अपघात (दुर्घटना) के पीछे कुछ राजनीति तो नहीं है, इस प्रकार की भूमिका जानबूझकर समाज में फैला रही हैं. इसमें राजनीति नहीं है. यह केवल एक दुर्घटना है. इसकी पीड़ा महाराष्ट्र को और हम सभी को बहुत है. कृपया करके इसमें राजनीति न लाएं, यही मेरी विनती है.”

