सलमान खान के घर के बाहर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

किसी अनहोनी से बचने के लिए मुंबई पुलिस ने एहतियातन सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के खिलाफ करणी सेना ने शिकायत की है। सलमान के घर के बाहर करणी सेना प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

करणी सेना का कहना है कि बिग बॉस 13 भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को संबोधित पत्र में करणी सेना ने शो की एक क्लिप का संदर्भ दिया हैl जहां एक ‘कश्मीरी मुस्लिम आदमी और हिंदू लड़की को एक ही बेड पर दिखाया गया।’ करणी सेना का कहना है कि इससे लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले फिल्म पद्मावत और मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी पर भी करणी सेना ने प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। पद्मावत पर तो काफी बवाल हुआ था।

कुछ लोग रियलिटी शो के कटेंट को आपत्तिजनक बता रहे हैं। एक बेड पर दो प्रतिभागियों के सोने के नियम पर काफी आपत्तियां आई थीं। इसके बाद बिग बॉस में एक बेड पर सोने का नियम बदल दिया गया है। पर विवाद जारी है।

करणी सेना ने सोमवार को बिग बॉस 13 पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की और सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को लिखे पत्र में शो को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी एक्शन लिया। मंत्रालय ने टीवी शो के आपत्तिजनक कंटेंट पर प्रसार भारती से रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1