‘Dhurandhar 2’ की सफलता से खुला सारा अर्जुन के लिए नया रास्ता, ईशान खट्टर संग बन सकती है जोड़ी

Sara Arjun Next with Ishaan Khattar: सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर से बतौर लीड एक्ट्रेस अपने करियर की नई शुरुआत की है। 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर: द रिवेंज में भी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं,जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है।इस फिल्म में सारा अर्जुन को रणवीर सिंह के साथ कास्ट किया गया है और उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।इसी बीच खबरें है कि उनकी शानदार एक्टिंग के बाद उन्हें जोया अख्तर की अगली फिल्म के लिए भी अप्रोच किया गया है।

ईशान खट्टर संग नजर आएंगी सारा अर्जुन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अर्जुन जल्द ही जोया अख्तर के ‘टाइगर बेबी’ बैनर के तहत बनने वाली फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस प्रोजेक्ट में उनके साथ ईशान खट्टर को अहम भूमिका के लिए चुना गया है। हाल ही में जोया अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘A Perfect Match’ नाम की स्क्रिप्ट की एक झलक शेयर की, जिसमें कैप्शन में केवल ‘ कबीर’ और ‘नव्या’ नाम लिखे थे और साथ में बने रहिए! भी जोड़ा। इस पोस्ट के सामने आते ही फिल्म की कास्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस फिल्म को लेकर सारा अर्जुन को ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, सारा अर्जुन और ईशान खट्टर की यह फिल्म अर्जुन वरैन सिंह के निर्देशन में बनने वाली है।इस जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। दूसरी तरफ सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। खास बात यह है कि फिल्म दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार का चुका है।इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1