Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज; डॉक्टर, पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस सोमावर शाम हादसे का शिकार हो गई। विमान में सात लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, विमान चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश हो गई। टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया। विमान ने रांची एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान का अंतिम संपर्क शाम 7:34 बजे अटाली इलाके के पास हुआ।

Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस सोमावर शाम हादसे का शिकार हो गई। विमान में सात लोग सवार थे। सभी सात लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, विमान चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश हो गया। टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया।

विमान ने रांची एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान का अंतिम संपर्क शाम 7:34 बजे अटाली इलाके के पास हुआ। इसके बाद विमान से कोई रेडियो संपर्क नहीं हो सका पायलट की आखिरी बातचीत कोलकाता क्षेत्र के ATC UKW VECC (VHF फ्रीक्वेंसी 132.25 MHz) से हुई थी।

विमान में दो चालक दल के सदस्यों सहित सात लोग थे सवार

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान VT-AJV, जो रांची- दिल्ली मार्ग पर चिकित्सा निकासी (एयर एम्बुलेंस) उड़ान संचालित कर रहा था, झारखंड के चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो चालक दल के सदस्यों सहित सात लोग सवार थे। विमान ने भारतीय समयानुसार 19:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी।

कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद भारतीय समयानुसार 19:34 बजे विमान का कोलकाता से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में संचार और रडार संपर्क टूट गया। जिला प्रशासन की खोज और बचाव टीम मौके पर मौजूद है और जांच के लिए एएआईबी टीम को भेजा जा रहा है। आगे की जानकारी साझा की जाएगी।”

राज्य सरकार स्थिति पर पूरी गंभीरता से नजर रख रही: डॉ. इरफान अंसारी

झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस घटना पर शोक प्रकट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं।

संभावित क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। अभी तक किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मैंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और हर संभव संसाधन लगाने का निर्देश दिया है। हमारी प्राथमिकता सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी है। राज्य सरकार स्थिति पर पूरी गंभीरता से नजर रख रही है।”

एयर एंबुलेंस में कौन-कौन था सवार?

एयर एंबुलेंस में सवार लोगों में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह (को- पायलट) के तौर पर थीं. इसके साथ ही एयर एंबुलेंस मरीज संजय कुमार को लेकर रवाना हुई थी. इसमें अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार था.

राहत बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की सर्च एंड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम को भी जांच के लिए रवाना किया गया है. फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1