Ramayana: ‘राम’ कि पहली झलक के लिए तैयार रहे, हनुमान जयंती पर होगा बड़ा धमाका

Ramayana Update: Ranbir kapoor की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण : पार्ट 1 को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साउथ इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस Sai Pallavi माता सीता की भूमिका निभाती दिखेंगी।खास बात ये है कि बिग बजट फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को 7वे आसमान पर पहुंचा दिया है।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर आया बड़ा अपडेट

रामायण: पार्ट 1 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुभार हो चुकी है और अब इसे लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के रूप में दिखें पहले ग्लिंपस के बाद मेकर्स अब एक और खास झलक रिलीज़ करने की तैयारी में हैं।फिल्म के प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा ने कन्फर्म किया है कि ‘राम’ नाम का अगला प्रमोशनल वीडियो हनुमान जयंती यानि 2 अप्रैल के शुभ अवसर पर जारी किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए नोट में बताया कि इस फिल्म को पूरी श्रद्धा, जिम्मेदारी और भव्यता के साथ पेश किया जा रहा है, ताकि दर्शकों तक रामायण की कहानी सच्चे और भव्य अंदाज में पहुंच सके।

रामायण में नजर आएंगे ये सितार
Namit Malhotra ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के खास मौके पर राम नाम का नया ग्लिंपस दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।उन्होंने अपने नोट में लिखा कि यह फिल्म कई सालों की मेहनत का नतीजा है और अब इसकी भव्य दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराने की शुरुआत की जा रही है,जिसे पूरी दुनिया के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा । साथ ही उन्होंने फैंस के प्यार और धैर्य के लिए आभार भी जताया । बता दें कि रामायण: पार्ट 1 में रणबीर कपूर और सई पल्लवी यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सन्नी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आने वाले है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1