राजनाथ सिंह हुए पेरिस के लिए रवाना, विजयदशमी के अवसर पर देश में लाएंगे पहला लड़ाकू विमान राफेल

लड़ाकू विमानों राफेल के लिए अत्याधुनिक मिसाइल बनाने वाली कंपनी MBDA का कहना है कि भारत को मिलने वाले लड़ाकू विमान बहुत ताकतवर होंगे, साथ ही MBDA ऐसी ताकत भारतीय वायुसेना को देंगे, जो पहले कभी किसी को नहीं दी गयी ।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल को रिसीव करने के लिए पेरिस रवाना हो चुके हैं । दशहरा के अवसर पर भारतीय वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान मिलने जा रहा है , जिससे भारत और भी शक्तिशाली और मजबूत बन जायेगा । इन लड़ाकू विमानों के लिए अत्याधुनिक मिसाइल बनाने वाली यूरोपियन कंपनी MBDA के अनुसार भारत को मिलने वाले लड़ाकू विमान बहुत ही ताकतवर होंगे, साथ ही ये ऐसी ताकत भारतीय वायुसेना को देंगे, जो पहले कभी किसी को नहीं दी गयी ।

आपको बता दें कि आरएसएस ( राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ ) के कार्यकर्ता हर बार विजयदशमी के अवसर पर शस्त्रों की पूजा अर्चना करते है और इसी अवसर पर दशहरा के दिन राफेल विमान को भारत में लाया जा रहा है जो भारत की शक्ति को और बुलंदियों पर ले जाएगा ।

MBDAकंपनी की मानें तो इस विमान में अत्याधुनिक मिसाइल लगी होंगी जो कि दुश्मन को मिनटों में तबाह करने में समर्थ है । इसमें जो दो मिसाइलें प्रयोग की जाएगी वो Meteor और Scalp missile होंगी । जिसमे एयर-टू-एयर मिसाइल, विजुअल रेंज जैसी ताकत होंगी, जो भारत को प्राप्त होने वाले 36 राफेल विमान में उपलब्ध होंगी ।

ऐसी होंगी ये मिसाइलें?
मेट्योर को नेक्सट जेनरेशन की BVR एयर-टू-एयर मिसाइलों में गिना जाता है । जो अभी यूके, जर्मनी, इटली, फ्रांस, स्पेन और स्वीडन जैसे देशों के पास है । इसके जरिए राफेल किसी भी प्रकार के मौसम पर दुश्मन के हमले का ताबड़तोड़ जवाब देने में सक्षम है भारत को फ्रांस से कुल 36 लड़ाकू विमान मिलने वाले हैं, जिसकी पहली किस्त 8 अक्टूबर को भारत को मिलने जा रही है । भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में 8 अक्टूबर को शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल में उड़ान का भी जायजा लेंगे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1