कुछ ही घंटों में अमित शाह इंडो-नेपाल सीमा पर ले सकते हैं बड़े व कड़े फैसले, पूर्णिया में सुरक्षा हाई अलर्ट

पूर्णिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के दूसरे दिन गुरुवार की शाम पूर्णिया पहुंचे। अररिया में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करने के बाद उनका हेलीकॉप्टर शाम करीब 5:45 बजे होटल मेफेयर के हेलीपैड पर उतरा। आगमन के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क दिखीं। गृह मंत्री यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

उनके आगमन को लेकर होटल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल को पहले से अलर्ट पर रखा गया था। हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय सुरक्षा घेरा पूरी तरह सील कर दिया गया।

सीमांचल दौरे का दूसरा दिन, कई अहम बैठकें

गृह मंत्री ने सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज और अररिया का दौरा करने के बाद पूर्णिया में प्रवेश किया। दिनभर चली बैठकों में क्षेत्र की सुरक्षा, प्रशासनिक स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

देर रात होटल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने जमीनी हालात की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ रोकने की रणनाात

शुक्रवार को होटल मेफेयर में हाईलेवल समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में इंडो-नेपाल बॉर्डर के रास्ते हो रही अवैध घुसपैठ, संदिग्ध गतिविधियों और बदलते जनसांख्यिकीय स्वरूप पर विशेष चर्चा होगी।

बैठक में अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों की पहचान, उनकी गतिविधियों के संभावित प्रभाव तथा आंतरिक और बाह्य सुरक्षा से जुड़े खतरों का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।

कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में होंगे शामिल

इस गोपनीय और महत्वपूर्ण बैठक में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह रजिस्ट्रार जनरल, विशेष सचिव, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक, आईबी, सीआईडी, एसएसबी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एयरफोर्स और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त तिरहुत, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल के प्रमंडल आयुक्तों के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों के सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहेंगे।

पूर्णिया अलर्ट मोड में : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कड़े फैसलों की तैयारी में गृहमंत्री अमित शाह

सीमांचल में सुरक्षा सख्त, इंडो-नेपाल सीमा पर आज अहम रणनीति तय करेंगे अमित शाह

घुसपैठ पर केंद्र की सख्ती, पूर्णिया में हाईलेवल बैठक में बड़े निर्णय संभव

पूर्णिया में बढ़ी चौकसी, इंडो-नेपाल सीमा पर नई एक्शन प्लान की तैयारी

सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट, सुरक्षा को लेकर अमित शाह का सख्त संदेश

जिले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात

गृह मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए पूरे पूर्णिया जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नगर क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। होटल मेफेयर के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। होटल परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही सुरक्षा जांच के बाद अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

शाम 4:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद गृह मंत्री शुक्रवार की शाम करीब 4:20 बजे होटल मेफेयर से हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्णिया सैन्य एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीमांचल क्षेत्र में सुरक्षा और घुसपैठ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर हो रही यह बैठक प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गृह मंत्री का यह दौरा सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1