केजरीवाल ने PM मोदी को दिया शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता

AAP पार्टी के नए शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को शपथ के लिए बुलाया है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के CM के तौर पर शपथ लेंगे। 11 फरवरी, मंगलवार को दिल्ली चुनाव नतीजे आने के बाद से ही AAP पार्टी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने 16 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए PM मोदी को भी बुलाया है। इसके अलावा दिल्ली से 7 BJP के सांसदों को भी बुलाया गया है। अभी यह पता नहीं चला है कि PM मोदी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे या नहीं। गौर करने वाली बात है कि PM मोदी 16 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। वहां वाराणसी को करीब 1,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

यह शपथग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा। दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP पार्टी को जनादेश मिला और पार्टी ने 70 में से 62 सीटें हासिल कर बंपर जीत दर्ज की। दिल्ली की जनता ने एक बार फिर केजरीवाल को CM के तौर पर चुना। केजरीवाल का CM के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में AAP पार्टी ने 67 सीटें हासिल की थीं। उस समय आज ही के दिन यानी 14 फरवरी को दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1