प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे. बातचीत कल शाम 6.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. इस बातचीत में चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे. बातचीत के दौरान वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा होगी. आचार संहिता की वजह से चुनावी राज्यों के सीएम पीएम मोदी के इस संवाद कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. प्रधानमंत्री मोदी राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे. संकट की घड़ी में टीम इंडिया की भावना के साथ तालमेल की कोशिश होगी.

