मुझे बोलने नहीं दिया गया… नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर निकलीं ममता

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक जारी है. गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक का बॉयकॉट किया है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हुई थीं लेकिन कुछ देर बा बाहर निकल गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में उन्हें बोलने नहीं दिया गया. उनका माइक बंद कर दिया. ममता ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया.

दिल्ली में नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक जारी है. पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. नीति आयोग की इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम मौजूद हैं. इंडिया गठबंधन ने इस बैठक का बॉयकॉट किया है. कुछ गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने बजट में भेदभाव का आरोप लगाते हुए इससे किनारा किया है. हालांकि, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस बैठक में मौजूद हैं. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस बैठक में नहीं पहुंचे हैं.

बैठक की थीम ‘विकसित भारत @2047’ है

नीति आयोग की बैठक सुबह 10 बजे से होगी. राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में यह बैठक होगी. नीति आयोग की इस बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्यों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. बैठक की थीम ‘विकसित भारत @2047’ है. इसका मुख्य फोकस भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है. नीति आयोग की बैठक के बाद ‘सीएम कॉन्क्लेव’ होगा, जिसमें राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे.

बैठक में इन विषयों पर होगी चर्चा

बैठक के दौरान राज्य सरकार की ओर से नीति आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी. इस रिपोर्ट के साथ केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से संचालित योजना पर चर्चा होगी.

बैठक में 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी, विकसित राष्ट्र में राज्यों की भूमिका, पेयजल-बिजली, स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा, देश-राज्यों के विकास का रोडमैप, केंद्र-राज्य सरकारों में सहयोग और डिजिटलीकरण जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

इन राज्यों के सीएम नहीं पहुंचे

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
  • झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार
  • हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
  • तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
  • पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी
बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1