MIDDLE EAST CONFLICT

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान, मलेशिया के पीएम से बात की, ईद की बधाई दी और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर जताई चिंता

ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को हमला किया था और तब से खाड़ी देशों में युद्ध जारी है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम से बात की तथा उनके साथ पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति पर चर्चा की। गुरुवार को तीनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में, मिडिल ईस्ट में संघर्ष को कम करने और उसके बाद पूरे मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता बहाल करने का समर्थन किया गया। पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान और मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ टेलीफोन पर हुई अलग-अलग बातचीत में, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी ने ओमान की सुल्तान से की बात

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मैंने अपने भाई सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। हम दोनों खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम करने और उसके बाद शांति व स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर सहमत हुए।” पीएम मोदी ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत द्वारा की गई निंदा को दोहराया और भारतीय नागरिकों सहित हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, ”भारत और ओमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम से की बात

इब्राहिम से बातचीत के दौरान, मोदी ने ईद-उल-फितर को लेकर मलेशिया के पीएम और मलेशिया के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ”हमने पश्चिम एशिया में बेहद चिंताजनक स्थिति पर भी चर्चा की और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने और शांति व स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।”

बता दें कि अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू करने और उसके जवाब में ईरान द्वारा कई खाड़ी देशों पर हमले किये जाने के बाद से, ओमान के सुल्तान के साथ मोदी ने दूसरी बार बातचीत की है। खाड़ी में संघर्ष शुरू होने के बाद से पीएम मोदी ने सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, इजराइल और ईरान सहित विश्व के कई नेताओं से भी बात की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1