पीएम मोदी ने कहा, ‘चोरी करना कांग्रेस का पुश्तैनी धंधा है. कब्र खोदना उनका नारा नहीं, बल्कि भाव है. मोदी सरकार की रिमोट 140 करोड़ जनता है.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस को लेकर दुनिया में जो छवि है उसे धोने में मुझे ज्यादा समय लग रहा है. सिर्फ लाल किले से कांग्रेस के पीएम के पुराने भाषण को सुनें. उनमें न कोई सोच, न विजन और न ही कोई इच्छाशक्ति थी.’
दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही-PM
पीएम मोदी ने कहा, ‘दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है. विश्व बंधु के रूप में भारत आज पार्टनर बना हुआ है. हम विश्व कल्याण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं. आज वैश्विक मंचों पर भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बन चुका है.’
हमें न रुकना है, ना पीछे मुडकर देखना है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश आज तेज गति से विकास कर रहा है. हमें न रुकना है और ना पीछे मुडकर देखना है. हम अहम पड़ाव पर पहुंच रहे हैं. जब हम आजाद हुए तब देश 6 नंबर की इकोनॉमी इन लोगों (कांग्रेस) ने 10 नंबर पर पहुंचा दिया.’

