Narendra Modi Instagram

Instagram पर PM मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स, उन्हें भी सोशल मीडिया से मिलता है पैसा?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ वे दुनिया के पहले ऐसे मौजूदा राष्ट्रीय नेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स हैं. वे साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे. फॉलोअर्स के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे नंबर पर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 43.2 मिलियन फॉलोअर्स बताए जाते हैं. इस तुलना से साफ है कि मोदी के फॉलोअर्स की संख्या ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा है. आइए जानें कि क्या पीएम मोदी को भी सोशल मीडिया से पैसा मिलता है.

क्या इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से सीधे पैसा मिलता है?

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर सीधे पैसा नहीं देता है. कमाई तभी होती है जब अकाउंट मोनेटाइजेशन के लिए योग्य हो और प्लेटफॉर्म की शर्तें पूरी करे. आमतौर पर इंस्टाग्राम पर कमाई के लिए प्रोफेशनल या क्रिएटर अकाउंट होना जरूरी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अकाउंट एक सार्वजनिक नेता के रूप में है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार उन्हें इंस्टाग्राम से किसी तरह की व्यक्तिगत कमाई नहीं होती है. इंस्टाग्राम की कमाई की प्रक्रिया आम क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स पर लागू होती है.

इंस्टाग्राम पर कमाई के तरीके

इंस्टाग्राम पर कमाई के मुख्य तरीके ब्रांड प्रमोशन, स्पॉन्सर्ड पोस्ट, रील्स पर व्यूज, गिफ्ट्स और एफिलिएट मार्केटिंग हैं. ब्रांड प्रमोशन या स्पॉन्सरशिप सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है. कंपनियां उन अकाउंट्स को पैसे देती हैं जिनके फॉलोअर्स ज्यादा और एक्टिव होते हैं.

रील्स पर व्यूज के आधार पर भी कुछ कमाई हो सकती है. छोटे क्रिएटर्स को 10,000 से ज्यादा व्यूज आने पर प्रति रील 500 से 2000 रुपये तक मिल सकते हैं. यह रकम व्यूज और एंगेजमेंट पर निर्भर करती है.

Instagram Gifts फीचर के जरिए दर्शक रील पर स्टार या वर्चुअल गिफ्ट भेज सकते हैं. एक स्टार की कीमत लगभग 0.01 अमेरिकी डॉलर तक होती है. इसके लिए कम से कम 500 फॉलोअर्स और प्रोफेशनल अकाउंट जरूरी है. एफिलिएट मार्केटिंग में क्रिएटर अपने बायो या स्टोरी में किसी प्रोडक्ट का लिंक लगाता है. उस लिंक से खरीदारी होने पर कमीशन मिलता है.

इंस्टाग्राम मोनेटाइजेशन के नियम

इंस्टाग्राम से कमाई के लिए मेटा की पार्टनर और कंटेंट मोनेटाइजेशन नीतियों का पालन करना होता है. अकाउंट प्रोफेशनल या बिजनेस प्रोफाइल में होना चाहिए. उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. कंटेंट ओरिजिनल होना जरूरी है. कॉपी या रीपोस्ट किए गए वीडियो पर कमाई नहीं होती है. प्रोफाइल पब्लिक होनी चाहिए, प्राइवेट अकाउंट से मोनेटाइजेशन संभव नहीं है.

स्पॉन्सरशिप के लिए आमतौर पर 10,000 या उससे ज्यादा फॉलोअर्स होना फायदेमंद माना जाता है, हालांकि अब छोटे क्रिएटर्स के लिए भी कुछ विकल्प उपलब्ध हैं. पेआउट अकाउंट सेट करना जरूरी है ताकि कमाई सीधे बैंक में जा सके. कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन होने पर मोनेटाइजेशन बंद किया जा सकता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1