BANGLADESH

PM Modi Congratulates Tarique Rahman: बांग्लादेश में जीत के बाद PM मोदी ने दी तारिक रहमान को बधाई- ‘साथ मिलकर काम करेंगे’

PM Modi Congratulates Tarique Rahman: बांग्लादेश में हुए आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. अब खालिदा दिया के बेटे तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय है. पड़ोसी देश में आए चुनाव परिणाम को लेकर पीएम मोदी की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बीएनपी के चेयरमैन तारिक रहमान को बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा.

‘बहुआयामी रिश्तों को करेंगे मजबूत’
पीएम मोदी ने लिखा कि मैं तारिक रहमान को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेश के लोगों के भरोसे को दिखाती है. उन्होंने आगे कहा कि-

‘भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा. मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.

210 सीटों के साथ सत्ता में वापसी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और अनौपचारिक नतीजों के मुताबिक, BNP गठबंधन ने 13वें संसदीय चुनावों में 210 सीटें जीतकर सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है. तारिक रहमान की दोहरी जीत हुई है. क्योंकि, वह दो सीटों से चुनाव जीतकर आए हैं.
35 साल बाद पुरुष पीएम
तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही बांग्लादेश में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. लगभग 35 साल बाद देश की बागडोर किसी पुरुष प्रधानमंत्री के हाथ में होगी. इससे पहले देश की सत्ता लंबे समय तक शेख हसीना और खालिदा जिया (तारिक की मां) के बीच रही. गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन के बाद तारिक ने पार्टी की कमान संभाली थी.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1