भारत की राजनीति में 1991 का मई महीना एक दर्दनाक मोड़ बनकर दर्ज है।Rajiv Gandhi Assassiciation ने न सिर्फ देश से एक अहम नेता छीन लिया, बल्कि सुरक्षा और ख़ुफ़िया तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। Sony LIV की वेबसेरीज The Hunt: The Rajiv Gandhi Assassination इसी घटना के बाद शुरू हुए जांच की कहानी को दिखाती है, जिसमें जांच एजेंसियों ने हर संभव कोशिश की। Nagesh KuKunoor के निर्देशन में बनी ये फिल्म राजनीतिक नजरिए से ज्यादा एक सशक्त क्राइम प्रोसीजरल के रूप में सामने आती है।
किस दिशा जाती है कहानी?
यह सीरीज खोजी पत्रकार Aniruddha Mitra कि चर्चित किताब Ninety Days पर आधारित है। कहानी 21 मई 1991 को Sriperumbudur हुए आत्मघाती धमाके से शुरू होती है, जिसने पूरे देश को झंझोर दिया था। Rajiv Gandhi Assassiciation के बाद सरकार ने एक विशेष जांच दल गठित किया, जिसकी कमान अनुभवी अधिकारी D.R. Karthikeyan ने संभाली। सीरीज में उनका किरदार Amit Sial nibhate nazar आते हैं। कहानी का फोकस 90 दिनों तक चली गहन जांच पर है, जिसमें टीम अलग-अलग सुरागों को जोड़ते हुए liberation Tigers of Tamil Eelam के उस नेटवर्क तक पहुंचती है, जिसने इस साजिश को अंजाम दिया था।
सीरीज का टर्निंग पॉइंट
सीरीज में दिखाया गया है कि एक साधारण कैमरे में कैद तस्वीर जांच की दिशा बदल देती हैं और पूरा मामला नया मोड़ ले लेता है। कहानी में मास्टर माइंड Sivarasna और उसके सहयोगी देशभर में छिपते है नजर आते हैं, जबकि दूसरी ओर D.R. Karthikeyan के नेतृत्व वाली टीम समिति संसाधनों और बिना आधुनिक तकनीक के भी अपनी सूझबुझ व खुफिया नेटवर्क के सहारे जांच का दायरा लगातार मजबूत करती जाती है। यह सीरीज सिर्फ एक हत्या पड़ताल नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रेरित कट्टरता और जांच एजेंसियों के बीच चल रहे है मानसिक संघर्ष को भी बारीकी से दर्शाती है।
निर्देशन,अभिनय और तकनीकी पक्ष
निर्देशक Nagesh KuKunoor ने इस संवेदनशील बेहद संतुलित और यथार्थवादी अंदाज में पेश किया है, जहां अनावश्यक ड्रामा के बजाए सच्चाई को प्राथमिकता दी गई है। Amit Sial ने D.R. Karthikeyan के किरदार को अपनी सीधी हुई प्रभावशाली एक्टिंग से मजबूत बनाया है। साथ ही Sahil Vaid, Bhagavathi Perumal और Vidhu Gaur ने अभी अपने-अपने रोल में अच्छा प्रदर्शन किया है। सीरीज में असलीआर्काइवल फुटेज का उपयोग इसे और अधिक विश्वसनीय बनाता है, जबकि म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर 90 के दशक के तनावपूर्ण माहौल को प्रभावी ढंग से दर्शाने में कामयाब रहता है।
IMDb रेटिंग और OTT प्लेटफॉर्म
अगर आपको सच्ची घटनाओं पर आधारित थ्रिलर और इन्वेस्टिगेशन ड्रामा पसंद है तो The Hunt:The Rajiv Gandhi Assassiciation आपकी वाक्लिसटी में जरूर शामिल होनी चाहिए। यह सीरीज Sony LIV पर उपलब्ध है और इसे IMDb पर 7.9 की अच्छी रेटिंग मिली है, जो इसकी मजबूत कहानी और दमदार प्रस्तुति को दर्शाती है।
