कोरोना महामारी से जहां आम आदमी आर्थिक तंगी से परेशान है ऐसे में आम आदमी के जेब पर एक और मार पड़ी है। आपको बता दें लगातार पिछले 6 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। आज भी पेट्रोल के दामों में 57 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 59 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अबतक पेट्रोल के दाम 3.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3.42 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए जा चुके हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। वो भी ऐसे समय में जब सभी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। इससे पहले भी बीते गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 72.22 रुपये लीटर बढ़ाए गए थे। अब आज बढ़े हुए दामों के बाद पेट्रोल की कीमत 74.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 72.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

