Andaman Helicopter Incident

Pawan Hans Helicopter: उड़ान भरने के कुछ सेकेंड बाद ही पवन हंस हेलिकॉप्टर में आई खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैडिंग

Pawan Hans Helicopter: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिसके बाद पायलट को उसे समुद्र में उतारना पड़ा. राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

यह हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर की ओर जा रहा था. हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे. पवन हंस के प्रवक्ता के अनुसार यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई. हेलिकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू मेंबर और पांच यात्रियों के साथ उड़ान भरी थी.

तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में उतारा गया हेलिकॉप्टर

उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई. हालात को देखते हुए पायलट ने सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलिकॉप्टर को समुद्र में उतारने का फैसला किया. अधिकारियों ने बताया कि मायाबंदर में लैंडिंग के समय हेलिकॉप्टर रनवे से करीब 300 मीटर पहले समुद्र में उतरा.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1