PM Modi

Parliament Budget Session: राज्यसभा में आज शाम 5 बजे पीएम मोदी विपक्ष के सवालों का देंगे जवाब

Parliament Budget Session : संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं. वहीं लोकसभा में सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी है. हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई.लोकसभा में लगातार हंगामे को देखते हुए स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है. मौजूदा हालात में सदन चलाना संभव नहीं है. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और राहुल गांधी के वक्तव्य को रोकने के आरोप को लेकर विपक्ष विरोध कर रहा है. इसी मुद्दे पर सदन में नारेबाजी और शोर-शराबा जारी है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1