Panchayat Season 5 OTT: फुलेरा में फिर सजेगी पंचायत, BTS तस्वीरों ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

OTT प्लेटफॉर्म पर कई वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, लेकिन जिस तरह का खास कनेक्शन दर्शकों के साथ पंचायत ने बनाया है, वो कम ही देखने को मिलता है। इसके अब तक चारो सीजन आ चुके हैं और हर सीजन को लोगों ने दीप खोल कर सराहा है। अब एक बार फिर फुलेरा गांव में पंचायत सजने वाली है, और इस बार भी कहानी में कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलने वाला है।

पंचायत सीजन 5 से दिखी स्टार्स झलक
जी हां, प्राइम वीडियो आज 3 अप्रैल 2026 को पंचायत के पहले सीजन की रिलीज के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइस देते हुए बहुप्रतीक्षित Panchayat Season 5 ki शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। साल 2020 के शुरुआत के बाद से ही पंचायत लगातार देश की सबसे पसंदीदा सीरीज में शामिल रही है और हर नए सीजन के साथ इसकी लोकप्रियता और बढ़ती गई है।

अब सीजन 5 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। हाल ही में मेकर्स ने सेट से कुछ झलकियां शेयर की हैं जिनमें Jitnedra Kumar (जीतू भैया), Neena Gupta (मंजू देवी), Faisal Malik (प्रहलाद चा) समेत पूरी कास्ट नजर आ रही है। बिहाइंड द सीन्स की इन तस्वीरों में सभी कलाकार मस्ती करते दिख रहे है, और यही वजह है कि ये फोटोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

सीजन 4 को मिला दर्शकों का खूब प्यार
आपको बता दें कि Panchayt Season 4 को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस सीजन ने अपनी कहानी और किरदारों के जरिए लोगों को इस तरह जोड़े रखा की हर एपिसोड का इंतेज़ार खास बन गया। रिलीज के पहले ही महीने में इसने शानदार सफलता हासिल की और लॉन्चिंग वीक में फ्रेंचाइजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की।

दिलचस्प बात यह है कि रिलीज के पहले दिन ही यह सीजन United States, Australia,Canada, United Kingdom और United Arab Emirates सहित 42 से ज्यादा देशों टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हो गया था। लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इसे भारत समेत कई देशों में खूब देखा गया। फैंस के इसी जबरदस्त प्यार और सपोर्ट ने मेकर्स का उत्साह और बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से अब नए सीजन को लेकर एक्साइटमेंट और भी हाई है।

क्लाइमैक्स के बाद अब सीजन 5 में क्या होगा?
Seasson 4 के दमदार क्लाइमेक्स के बाद से ही फैंस फुलेरा की दुनिया में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले सीजन का अंत ऐसे मोड़ पर हुआ था, जहां सचिव जी अपने Common Admission Test (CAT) के रिजल्ट के बाद भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लेने की कगार पर थे। वहीं मंजू देवी चुनाव में मिली हार से उबरने की कोशिश कर रही थी।

अब Panchayat Season 5 इसी कहानी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जहां फुलेरा की खास देसी अंदाज वाली कॉमेडी के साथ इमोशनल ड्रामा और नए ट्वीट देखने को मिलेंगे। इस सीरीज को The Viral Fever (TVF) ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे Deepak Kumar Mishra और Chandan Kumar ने मिलकर क्रिएट किया है। लेखन Chandan Kumar का है और निर्देशक Deepak Kumar Mishra ने किया है। इस बार भी Jitendra Kumar, Neena Gupta, Raghubir Yadav, Chadan Roy, Faisal Malik, Sanvikaa, Durgesh Kumar, Sunita Rajwar और Pankaj Jha जैसे कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं।

फुलेरा गांव की कहानी इस बार क्या नया मोड़ लेगी, इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फैंस लगातार इसकी रिलीज डेट जानने के लिए उत्सुक हैं, हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पंचायत जल्द ही एक बार फिर आपकी स्क्रीन पर लौटेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1