Protest

Noida Labour Protest : नोएडा में फैशन कंपनी के अंदर घुसे प्रदर्शनकारी, कई रास्ते जाम, DND फ्लाई ओवर पर ट्रैफिक

Noida Labour Protest : उत्तर प्रदेश के नोएडा में कई जगहों पर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें मिलने वाली सैलरी बेहद कम है। कई लोगों को महीने में 10 हजार रुपये मिलते हैं। इतने कम पैसों में गुजारा होना मुश्किल है। इसके अलावा भी मजदूरों ने कई अनियमितताओं की शिकायत की है। कुछ जगहों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके हैं।

पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले के श्रमिकों के लिए बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत सभी कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों को हर महीने की 10 तारीख तक श्रमिकों का वेतन देना अनिवार्य होगा। ओवरटाइम करने पर श्रमिकों को दोगुनी दर से भुगतान किया जाएगा और किसी भी तरह की कटौती दंडनीय होगी। साथ ही, सैलरी स्लिप देना भी अनिवार्य किया गया है।

फैशन कंपनी के अंदर घुसे कर्मचारी

इसके अलावा, त्योहारों के मौके पर श्रमिकों को बोनस देने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक सीधे बैंक खातों में करना होगा। श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने डेडीकेटेड कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। डीएम ने श्रमिकों से अफवाहों से दूर रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

मजदूरों का प्रदर्शन चार दिनों से चल रहा है, लेकिन सोमवार को यह हिंसक हो गया। प्रदर्शन करने वाले लोग दिहाड़ी मजदूर नहीं हैं। ये सभी लोग संगठित क्षेत्र की कंपनियों में काम करते हैं, लेकिन कंपनी मालिक नियमों का पालन नहीं करते हैं, जिससे इन लोगों को परेशानी हो रही है। इस घटना से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहे…
फैशन कंपनी के अंदर घुसे कर्मचारी
नोएडा के सेक्टर 62 में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी साहू फैशन कंपनी के अंदर घुस गए। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इन लोगों ने पत्थरबाजी कर कंपनी के शीशे भी तोड़ दिए। वीडियो में प्रदर्शनकारियों को दीवार फांदकर कंपनी के अंदर दाखिल होते हुए देखे जा सकते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार को रोका
नोएडा के फेस 2 में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने एक गाड़ी को रोका, जिसमें एक ही परिवार के सभी लोग बैठे हुए थे। कार में बैठे लोग उन्हें जाने देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन मजदूरों ने नहीं सुनी। कार में बैठे लोगों ने बोला कि उनके यहां किसी की मौत हो गई है, जिसके कारण वह वहां जा रहे हैं, कृपया उन्हें जाने दें। कार में बैठी महिला और बच्चे भी अपील करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इस दौरान गाड़ी के मालिक और एक प्रदर्शनकारी के बीच बहस भी हुई।

कई सालों से नहीं बढ़ी सैलरी
मजदूरों का आरोप है कि उनकी सैलरी कई सालों से नहीं बढ़ी है। हर साल 100-200 रुपये का इजाफा किया जाता है। इससे गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। कई लोगों ने अपनी सैलरी स्लिप भी दिखाई, जिसमें उनकी सैलरी 13 हजार रुपये लिखी हुई थी।
नोएडा फेज 2 में भारी पुलिस तैनात
नोएडा फेज 2 में कंपनी के पास सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाजी भी हुई। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

नोएडा लिंक रोड को पूरी तरह ब्लॉक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया, “प्राइवेट फैक्ट्रियों के मजदूरों के आंदोलन की वजह से नोएडा में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली) से आने वाले नोएडा लिंक रोड को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर बहुत असर पड़ा है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करें और नोएडा जाने के लिए DND का इस्तेमाल करें। नोएडा जाने वाले ट्रैफिक वाले लोग सराय काले खां से DND का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर NH 24 – कोंडली ब्रिज का इस्तेमाल करके नोएडा मोड़ से नोएडा में आ सकते हैं।”

डीएनडी फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम
नोएडा फेज 2 में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है, जिससे दिल्ली-नोएडा डीएनडी फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है। नोएडा फेज 2 में एक कंपनी के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान, गाड़ियों और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया गया और पत्थरबाजी हुई। ये लोग अपनी सैलरी बढ़ाने की मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं।

चार दिन से चल रहा प्रदर्शन
नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन चार दिनों से चल रहा है। हालांकि, सोमवार को यह हिंसक हो गया। कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई है। प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1