निर्भया केस: दोषी मुकेश की याचिका पर SC में सुनवाई आज

निर्भया गैंग रेप केस के दोषी मुकेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। आपको बता दें राष्ट्रपति के दया याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती देते हुए मुकेश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट में 12:30 बजे सुनवाई होगी। दोषी मुकेश कुमार ने जारी हुए डेथ वारंट पर भी रोक लगाने की मांग की है, जिसके मुताबिक चारों दोषियों को 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। हांलाकी नियम के अनुसार किसी की भी दया याचिका पर राष्ट्रपति का फैसला ही अंतिम फैसला माना जाता है।

आपको बता दें बीते 7 जनवरी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस के चारो दोषियों के लिए 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी देने की तारीख मुकर्र की थी। लेकिन कुछ दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर किया था जिसके बाद तकनीकी दिक्कत की वजह से फांसी टाल दी गई थी। दोषियों की फांसी में हो रही देरी पर निर्भया की मां आशा देवी ने दुख जाहिर करते हुए कहा था कि निर्भया की मौत के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1