BJP Legislature Party meeting today name of new CM will be decided in Uttarakhand

आज पुष्कर सिंह धामी संभालेंगे सीएम की कुर्सी

खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को प्रदेश BJP मुख्यालय में आयोजित पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। नेता विधायक दल चुने जाने के बाद धामी ने पार्टी नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की। वह रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। धामी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे। प्रदेश की मौजूदा BJP सरकार में यह दूसरा नेतृत्व परिवर्तन है।
मुख्यमंत्री Tirath Singh Rawat के उपचुनाव को लेकर उपजे संवैधानिक संकट को देखते हुए BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली बुलाया था। इसके बाद से ही सरकार में फिर से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। दिल्ली से शुक्रवार को देहरादून लौटे Tirath Singh Rawat ने देर रात राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। साथ ही इस बात पर जोर दिया जा रहा था कि इस बार विधायकों में ही नए नेता का चुनाव किया जाएगा।
मुख्यमंत्री Tirath Singh Rawat के उपचुनाव को लेकर उपजे संवैधानिक संकट को देखते हुए BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली बुलाया था। इसके बाद से ही सरकार में फिर से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। दिल्ली से शुक्रवार को देहरादून लौटे Tirath Singh Rawat ने देर रात राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। साथ ही इस बात पर जोर दिया जा रहा था कि इस बार विधायकों में ही नए नेता का चुनाव किया जाएगा।
तोमर ने किया एलान

इसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने धामी को विधायक दल का नया नेता चुने जाने की घोषणा की। इस मौके पर दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों के अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, राज्यसभा सदस्य एवं BJP के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सांसद अजय भट्ट व माला राज्यलक्ष्मी शाह, तीरथ सरकार में मंत्री रहे बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल समेत पार्टी विधायक मौजूद थे।
सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने पार्टी नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की और उन्हें सरकार बनाने संबंधी प्रस्ताव सौंपा। मुख्यमंत्री के रूप में धामी और उनका मंत्रिमंडल रविवार को शपथ ग्रहण करेगा। धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे।

पुष्कर सिंह धामी (भाजपा विधायक दल के नव निर्वाचित नेता) ने कहा कि BJP मेरी मां की तरह है, जिसने बच्चे की तरह मुझे हमेशा अपने आंचल की छांव देने का काम किया। आज प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में मुझे जिम्मेदारी दी गई है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। हमारी पार्टी ही एकमात्र ऐसी है जो सामान्य कार्यकर्त्‍ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी तक पहुंचाती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार। मैं संकल्प लेता हूं कि प्रदेश में अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक हमारा शासन पहुंचेगा।
तीरथ सिंह रावत (कार्यवाहक मुख्यमंत्री) ने कहा कि BJP विधायक दल ने पुष्कर सिंह धामी को नया नेता चुना है। उन्हें अनंत शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में उत्तराखंड हर क्षेत्र में तरक्की की नई इबारत लिखेगा।
त्रिवेंद्र सिंह रावत (पूर्व मुख्यमंत्री) ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं। अब उनकी अगुआई में भाजपा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए और तेजी से कदम बढ़ाएगी।
हमें एक युवा नेता मिला है- अजय भट्ट

भाजपा सांसद अजय भट्ट ने पुष्कर सिंह धामी के विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद कहा कि हम इस फैसले से खुश हैं। हमें एक युवा नेता मिला है। बेहतर अंतर से 2022 विधानसभा चुनाव जीतेंगे। इससे पहले जारी एक बयान में उन्होंने कहा था कि चुनाव को लेकर BJP लोगों की सुरक्षा और बेहतरी से समझौता नहीं करती, पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में हम ही हमारा आदर्श वाक्य है। हम कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतेंगे, मतगणना के दौरान उन्हें जवाब मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1