Manoj Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता मनोज कुमार को अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता हैं और उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।
Manoj Kumar Passes Away: भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि ‘महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।’
कौन हैं मनोज कुमार?
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी था। उनका जन्म खैबर पख्तूनख्वा के नाम से पहचाने जाने वाले पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में एक ब्रह्माण परिवार में हुआ था। आजादी के बाद परिवार भारत चला आया था। एक्टर मनोज कुमार ने बंटवारे के दर्द को अपनी आंखों से देखा था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1957 में आई फिल्म ‘फैशन’ से की थी। इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ रिलीज हुई। मनोज कुमार ने ‘उपकार’, ‘पत्थर के सनम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘संन्यासी’ और ‘क्रांति’ जैसी कमाल की फिल्में दीं थी।

