महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं की गिनती जारी है. इस बीच पुणे और पिंपरी चिंचवड़ से नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के लिए बुरी खबर आई है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी पुणे औप पिंपरी दोनों जगह आगे चल रही है.
पुणे के शुरुआती रुझानों में 165 सीटों में से बीजेपी 12 और एनसीपी 5 पर आगे है. वहीं पिपंरी चिंचवड में बीजेपी 5, एनसीपी 3 पर आगे है.
पिंपरी‑चिंचवड़ महानगरपालिका में क्या हाल?
पिंपरी‑चिंचवड़ महानगरपालिका में कुल 128 सीटें हैं. अब तक की उपलब्ध जानकारी के अनुसार दलवार स्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 5 सीटें जीती हैं, जबकि शिवसेना को 1 सीट मिली है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार गुट को 3 सीटें मिली हैं, वहीं कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की स्थिति अभी खाली है. शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 1 सीट मिली है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और अन्य दलों जैसे वंचित, सपा, एमआईएम, आप और बसपा के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
पुणे में क्या है स्थिति?
उधर, पुणे महापालिका में कुल 165 सीटें हैं. समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12 सीटें जीती हैं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) को 5 सीटें मिली हैं. अन्य प्रमुख दलों जैसे शिवसेना, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और अन्य दलों जैसे वंचित, सपा, एमआईएम, आप और बसपा के बार में अभी उपलब्ध नहीं हैं.

