राजधानी लखनऊ में Coornavirus का हाहाकार जारी है। शहर के आलमबाग की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक शाखा का पूरा स्टाफ Coorna पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने बैंक की ब्रांच को सील को कर दिया है। SBI बैंक में 13 कर्मचारी तैनात हैं, सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
बैंक के पूरे स्टाफ की रिपोर्ट Corona पॉजिटिव आने की खबर सुनकर बैंक खाताधारकों के भी होश उड़ गए हैं।
मालूम हो कि लखनऊ के KGMU अस्पताल के 18 डॉक्टर और कर्मचारी पिछले 24 घंटे में संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को 30 डॉक्टर और कर्मचारी Coorna पॉजिटिव मिले थे। प्रशासन की ओर की जा रही तमाम कोशिशों के बाद भी Coorna संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा।