लल्लन के फेरा में लल्लू को घेरा, लल्लू मुखिया की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

हत्या के एक मामले में फरार चल रहे कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के घर की कुर्की की कार्रवाई के लिए सोमवार को न्यायालय से पुलिस को कुर्की वारंट मिल गया। इसके बाद एएसपी कार्यालय के समीप अनुमंडल के कई थानों की पुलिस पहुंच गई। वहीं कुर्की वारंट मिलने की सूचना के बाद लल्लू मुखिया के भाई के घर गुलाबबाग में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि शाम पांच बजे तक पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने नहीं पहुंची। दरअसल, नालंदा जिले के बिंद थाना के दुल्लापुर के कमलेश प्रसाद की हत्या 10 फरवरी 2023 को पुत्री की परीक्षा दिला कर घर वापस लौटने के क्रम में गोली मार कर कर दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन की कार्रवाई शुरू की गई थी। मृतक के पुत्र द्वारा केस दर्ज कराया गया था। परिजनों द्वारा लल्लू मुखिया को नामजद नहीं किया गया था। बाद में अनुसंधान में पुलिस ने लल्लू मुखिया समेत कई लोगों का नाम जोड़ा। इधर, इस हत्याकांड और लल्लू मुखिया के घर कुर्की की कार्रवाई की सूचना के बाद मृतक कमलेश कुमार की पत्नी और बेटे बाढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि लल्लू मुखिया निर्दोष है।

गुलाब बाग स्थित लल्लू मुखिया के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की सूचना पर सोमवार की सुबह से समर्थकों की भीड़ लगी रही। लल्लू मुखिया के घर कुर्की जब्ती के लिए कई थाने की पुलिस जमा हुई थी। इसके लिए दो पिकअप वैन मंगाई गई थी। हालांकि शाम पांच बजे तक कुर्की जब्ती की कार्रवाई नहीं की गई। लल्लू मुखिया पर एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है, जिसके बाद प्रशासन की कार्रवाई शुरू की गई है। एएसपी ने पिछली बार बताया था कि 16 जुलाई तक गिरफ्तार नहीं करने का आदेश था। स्टे आर्डर हटने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस हत्या के संबंध में मृतक कमलेश कुमार की पत्नी ने बताया कि कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया का इस हत्या से किसी भी प्रकार का लेना देना नहीं है।

3 वर्ष पुराने कमलेश हत्याकांड में बाढ़ के गुलाबबाग निवासी बाढ़ विस के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी एवं लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया की संपत्ति कुर्क करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। आदेश मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई । लेकिन दंडाधिकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्रवाई टल गई।

https://www.facebook.com/share/v/16wrYx4UPJ/?mibextid=wwXIfr

कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कई ट्रैक्टर और बड़े वाहन को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय के सामने जुटाया गया। वहीं दूसरी तरफ कई घंटे की मशक्कत के बाद मजिस्ट्रेट नहीं मिला। लिहाजा कार्रवाई टल गई। दूसरी तरफ लल्लू मुखिया पर हो रही कार्रवाई को लेकर बाढ़ थाना कांड संख्या-98/2023 के सूचक कुमार गौरव और उसकी मां कुसुम देवी गुलाबबाग पहुंच गई।

https://www.facebook.com/share/v/172umXFzvc/?mibextid=wwXIfr

कुसुम देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे पति कमलेश कुमार की हत्या के मामले में कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया निर्दोष हैं। राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। लल्लू मुखिया का मेरे पिता की हत्या में कोई हाथ नहीं है। इस पर कोई जांच नहीं किए गई। बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि हत्याकांड में कोर्ट ने सरेंडर नहीं करने के कारण अप्राथमिकी अभियुक्त लल्लू मुखिया की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1