Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: रोहित शेट्टी का एडवेंचर से भरपूर रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi एक बार फिर अपने 15वें सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है।हर बार की तरह इस सीजन में भी टीवी इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे खतरनाक स्टंट्स से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे और रोहित शेट्टी की “डर की क्लास” में अपने फोबिया को मात देंगे।शो की खास बात यह है कि हर नए सीजन के साथ स्टंट्स का लेवल और भी ज्यादा टफ हो जाता है, और इस बार भी दर्शकों को कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर पहले से कई संभावित कॉन्टेस्टेंस के नाम चर्चा में हैं, और अब इस लिस्ट में तीन नए नाम और जुड़ गए हैं,जो इस सीजन में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं।
खतरों के खिलाड़ी 15 में होगा इस तीन कंटेस्टेंट्स का धमाका
खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर मेकर्स इन दिनों कंटेस्टेंट फाइनल करने में जुटे हुए हैं, और हर बार की तरह इस सीजन में भी Bigg Boss से जुड़े चेहरों की एंट्री की चर्चा तेज है। हाल में ही आए रिपोर्ट के मुताबिक,बिग बॉस के अलग – अलग सीजन से तीन पॉपलर कंटेस्टेंट इस बार खतरनाक स्टंट्स करते नजर आ सकते हैं।खबर है कि बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट Farhana Bhatt apne bold aur रिबेल अंदाज के साथ शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाली है, जहां उनका मुकाबला Isha Malviya से देखने को मिल सकता है। वहीं Ankit Gupta का नाम भी इस लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है।हालांकि, इन तीन नामों पर अब तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कब से शुरू होगी खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग
खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर फरवरी में ही मेकर्स ने बड़ा ऐलान कर दिया था,जब एक खास AI प्रोमो के जरिए नए सीजन की झलक दिखाई गई थी।इसके बाद से ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ते जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बाद शूटिंग जून महीने से शुरू हो सकती है जिसमें एक बार फिर Rohit Shetty अपने खतरनाक और हाई रिस्क स्टंट्स के जरिए टीवी स्टार्स की हिम्मत का असली इम्तिहान लेते नजर आएंगे। वहीं खबर है कि इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के Cape Town में की जा सकती है, जहां कंटेस्टेंट्स को मुश्किल चैलेंज का सामना करना पड़ेगा।
