साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF चैप्टर 1 तो आपको याद ही होगी। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म KGF चैप्टर 1 को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने नॉर्थ इंडिया में भी अच्छा कारोबार किया था। बीते शनिवार को फिल्म KGF को रिलीज हुए एक साल पूरे हो गए है। आपको बता दें फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट का वेट कर रहे हैं, और अब ऑडियंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म के एक साल पूरे होने के मौके पर KGF चैप्टर 2 का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर KGF चैप्टर 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में यश अपने कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। KGF चैप्टर 2 के पोस्टर को शेयर करने साथ ही फरहान अख्तर ने एक कैप्शन भी लिखा कि ‘साम्राज्य की फिर से स्थापना के लिए हम तैयार हैं।’
आपको बता दें फिल्म के पहले पार्ट ने केवल भारत में ही नहीं बल्की भारत के बाहर भी अच्छी कमाई की थी। फिल्म तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज की गई थी और इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
KGF का डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया है। वहीं एक्टर यश के साथ फिल्म में अनंत नाग, वशिष्ट सिम्हा, मलाविका अविनाश, रामचंद्र राजू स्क्रिन शेयर करते नजर आएंगे। साथ ही खबर ये भी है कि इस बार संजय दत्त भी फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे। उनका लुक काफी अलग होगा। फिल्म अगले साल यानी अप्रैल 2020 में रिलीज होगी
