केजरीवाल कैबिनेट में नहीं होगा कोई बदलाव

दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही AAP पार्टी सरकार के नए मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार बताया कि पुराने मंत्री ही नई सरकार में भी मंत्री बनेंगे।

‘दिल्ली के सभी मंत्री नई सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे।’ हालांकि, किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसका बंटवारा बाद में होगा। AAP के सभी कैबिनेट मंत्री जीतने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले अटकलें थी कि AAP की नई सरकार के मंत्रिमंडल में राघव चड्ढा, आतिशी जैसे कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में एक बार फिर AAP पार्टी ने बंपर जीत हासिल की है। मंगलवार को आए नतीजों में AAP पार्टी ने पचास फीसदी से ज्यादा वोट लेकर 62 सीटों पर जीत हासिल की है। मुख्य विपक्षी दल BJP के विधायकों की संख्या 3 से बढ़कर 8 हो गई है। कांग्रेस पिछली बार की तरह अपना खाता नहीं खोल पाई है। कांग्रेस के 63 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।

शीला दीक्षित के बाद अरविंद केजरीवाल ऐसे दूसरे नेता होंगे, जो तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। उन्हें 2013 में हराकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता संभाली थी। इसके बाद उन्होंने 67 सीट जीतकर 2015 में दोबारा CM पद की शपथ ली थी। अब वह तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जीत का दावा कर रहे भाजपा नेता परिणाम के बाद निराश दिखाई दिए। पार्टी के मात्र आठ उम्मीदवार ही चुनाव जीत पाए। BJP को दावे के अनुरूप परिणाम तो नहीं मिले, लेकिन इस बार उसका मत प्रतिशत बढ़ा है। दूसरी ओर, इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस का मत प्रतिशत 4.26 प्रतिशत रहा। पिछले चुनाव के मुकाबले इसमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। कांग्रेस के 66 प्रत्याशियों में से सिर्फ 3 की जमानत बच सकी। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का यह सबसे खराब प्रदर्शन है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1