झारखंड विधानसभा 2019 के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मंत्री लुईस मरांडी और कृषि मंत्री रणधीर सिंह समेत 236 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 16 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 40,05,287 है। इनमें से महिला मतदाता 19,55,336 व पुरुष वोटरों की संख्या 20,49,921 है। थर्ड जेंडर 30 व नए वोटर 93,779 है। कोहरे और ठंड के कारण सुबह-सुबह संताल क्षेत्र में ज्यादातर बूथों पर अंधेरा छाया हुआ है, जहां बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है मोबाइल की रोशनी में मतदान शुरू हुआ। अब तक चार चरण में कुल 81 में से 65 सीटों का मतदान समाप्त हो गया है।
सुबह 11 बजे तक 29.19% वोटिंग
झारखंड में विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण की वोटिंग में सुबह 11 बजे तक 29.19% मतदान हुआ है। यहां 16 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है।
1-राजमहल-29.21%
2-बोरियो-28.62%
3-बरहेट-27.39%
4-लिट्टीपाड़ा-36.08%
5-पाकुड़-35.19%
6-महेशपुर-38.40%
7-शिकारीपाडा-30.21%
8-नाला-32.05%
9-जामताड़ा-33.07%
10-दुमका-25.10%
11-जामा-26.43%
12-जरमुंडी-21.83%
14-सारठ-32.30%
16-पोडैयाहाट-23.22%
17-गोड्डा-24.68%
18-महगामा-24.55%
पांच सीटों पर तीन बजे तक मतदान
इसमें राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा।
