अमित शाह की रांची में रैली आज, जेपी नड्डा भी रहेंगे साथ

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राजधानी रांची में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें अमित शाह की रैलियों का दौर बीते 21 नवंबर को लातेहार से शुरू हुआ था। अमित शाह राज्य में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक रैलियां करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी रैलियों के कार्यक्रम तय है। मोदी-शाह के नेतृत्व में जबर्दस्त चुनाव प्रचार के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी में है। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 2 दिसंबर, 5 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 और 17 दिसंबर को भी झारखंड में प्रचार करेंगे।

आपको बता दें कि झारखंड में पांच चरणों में होने वाले ये चुनाव 30 नवंबर, 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी। जहां बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश करेगी तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव, हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा और आरजेडी के साथ गठबंधन में लड़ रही है। इस बार कांग्रेस झारखंड में खोई हुई सत्ता वापस पाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1