J&K: शिवरात्रि पर हमले का अलर्ट

खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि Shivratri पर पाकिस्तानी आतंकी जम्मू को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। खुफिया विभाग के सूत्रों की मानें तो जम्मू में Shivratri के आसपास आतंकी शिव मंदिरो या भीड़-भाड़ वाली जगहों को निशाना बना सकते हैं।

Shivratri को लेकर जारी हुए इस Alert में कहा गया है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी Shivratri वाले दिन या इसके आसपास जम्मू में शिव मंदिरो को निशाना बना सकते हैं। इसके साथ ही इस Alert में यह भी कहा गया है कि आतंकी इस दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों में भी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही खुद की पहचान छिपाने के लिए आतंकी साधु के भेष में भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

इस Alert के बाद जम्मू में मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। शिव मंदिरों के आस पास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही जम्मू पुलिस ने Shivratri के आस पास की जवानों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

वहीं सेना, जम्मू पुलिस और अर्धसैनिक बल जम्मू शहर और आस पास के इलाकों में विशेष नाके लगा कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जम्मू शहर में आने और जाने वाले रास्तों की नाकाबंदी कर दी गई है। इसके साथ ही पाकिस्तानी सीमा से जम्मू की तरफ आने वाले रास्तों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1