सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को बताया कि उनको बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ जेलर 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। चेन्नई एअरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेकर्स जल्द की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा करेंगे। पहली फिल्म ‘जेलर’ ने दुनियाभर में करीब 600 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था, ऐसे में अब सभी की नजरें इस सिक्वल के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं।
कमल हसन के साथ नजर आएंगे रजनीकांत
‘जेलर 2’ के साथ-साथ रजनीकांत ने दिग्गज अभिनेता कमल हसन के साथ अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर भी अहम अपडेट दिया है। फिलहाल KH x RX नाम से चर्चित इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होने की संभावना है। इस खास सहयोग को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है, खासकर फरवरी में रिलीज प्रोमो वीडियो के बाद, जिसमें निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्र की अलग स्टाइल की झलक मिली थी। इसके अलावा रजनीकांत, सीबी चक्रवर्ती के निर्देशन में बन रही ‘थलाइवार 173’ में भी नजर आएंगे, जबकि कमल हसन को आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘ ठग लाइफ ‘ में देखा गया था।
क्या तोड़ पाएगी अपना ही बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड?
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘जेलर 2’ अपने प्रिक्वल की शानदार कमाई का रेसर तोड़ पाएगी या नहीं। साल 2023 ने रिलीज हुई ‘जेलर ‘ में रजनीकांत ने एक सीनियर पुलिस अधिकारी की दमदार भूमिका निभाई थी। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था।फिल्म में मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आए थे। दुनियाभर में 600 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली इस सुपरहिट फिल्म के बाद अब इसके सिक्वल से भी बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।
