29 मार्च से IPL की शुरूआत होने वाली है लेकिन इस बीच BCCI सूत्रों के हवाले से ये कहा जा रहा है कि CORONA VIRUS के डर से इस बार के आईपीएल को रद्द किया जा सकता है। IPL का पहला मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाला है। CORONA VIRUS के कारण दुनिया में चल रहे कई खेल टूर्नामेंट्स को अभी तक रद्द किया जा चुका है। ऐसे में अब IPL पर भी इसका खतरा मंडरा रहा है।
BCCI के सूत्रों के मुताबिक 29 मार्च को IPL का पहला मैच खेला जाना है तब तक देश में तापमान 24-25 डिग्री से ऊपर ही होगा वैसे सूरत में CORONA VIRUS का कहर भी कम हो सकता है इसलिए फ़िलहाल CORONA VIRUS की वजह से IPL को रद्द करने का या नहीं करने का कोई फैसला लेना मुश्किल है हालांकि BCCI ने CORONA VIRUS से पैदा हुए हालात पर पैनी नजर बनाई हुई है।
IPL की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर BCCI सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि IPL की तारीख आगे पीछे करना मुश्किल है, क्योंकि क्रिकेट का इंटरनेशनल कैलेंडर रोक कर IPL की तारीखों का एलान होता है फ़िलहाल IPL की तारीख आगे पीछे करने का सवाल नहीं उठता है। CORONA VIRUS की वजह से अगर हालात बिगड़ते हैं तो IPL रद्द किया जा सकता है।
CORONA VIRUS चीन से शुरुआत होकर दुनिया भर में पैर पसार चुका है। इसकी चपेट में भारत भी चुका है। अब तक देश में 39 CORONA VIRUS से प्रभावित लोगों की पहचान हो चुकी है। हालांकि अब तक किसी की मौत नहीं हुई है।

