Indore Gas Leak: इंदौर में गैस लीक से हड़कंप, 5 की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में परेशानी

Indore Gas Leak Update: इंदौर के रावजी बाजार में बड़ा गैस रिसाव हुआ. इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई, लोगों को आंखों में जलन और खांसी की समस्या हुई. चार- पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव बंद किया. पुलिस ने आरोपी कबाड़ी पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब एक सिलेंडर से अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस तेजी से आसपास के इलाके में फैलने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. कई लोगों की आंखों में जलन और खांसी की शिकायत सामने आई. घटना के दौरान करीब 4 से 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित लोगों की हालत स्थिर है.

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने सिलेंडर पर पानी का लगातार छिड़काव कर उसे ठंडा किया और करीब आधे से एक घंटे की मशक्कत के बाद गैस के रिसाव पर काबू पा लिया. बाद में सिलेंडर को बोरी से ढककर गैस का फैलाव पूरी तरह रोका गया.

दमकलकर्मियों की तबीयत बिगड़ी

गैस रिसाव रोकने के प्रयास में कुछ दमकलकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ी, हालांकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक कबाड़ी सिलेंडर को काट रहा था, तभी उसमें से गैस निकलने लगी. पुलिस ने शहजाद नामक कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सिलेंडर उसे किसने बेचा था. फिलहाल इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

इस घटना के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह मौके पर पहुंचे एवं हालात का जायजा लिया. इस घटना के बाद प्रशासन ने इलाके की निगरानी बढ़ा दी है एवं स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है.

गैस रिसाव से लोगों में दहशत

गैस फैलने के बाद स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों ने मुंह और नाक पर रूमाल बांधकर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश की. इस दौरान कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. लोगों में इसे लेकर दहशत देखी गई. हालांकि प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक रूप से मिली जानकारी अनुसार एक कबाड़ी की दुकान पर सिलेंडर काटा जा रहा था. उस सिलेंडर में गैस भरी थी, जिसकी वजह से गैस का तेजी से रिसाव हुआ और गैस तेजी से इलाके में गैस फैल गई. पुलिस ने उस कबाड़ी को अपनी हिरासत में लिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1