Twitter की नई हिमाकत:देश के नक्शे से छेड़छाड़, जम्मू- कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग देश दिखाया

सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने नई हिमाकत की है। इस बार उसने देश के नक्शे से छेड़छाड़ करते हुए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया है। दोनों को अलग-अलग देश दर्शाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सामने आने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ट्विटर को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

इससे पहले, ट्विटर ने शुक्रवार को भारत के कानून और IT मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। नया IT कानून आने के बाद से केंद्र सरकार और ट्विटर में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। अब इसमें देश के नक्शे से छेड़छाड़ करने की नई कड़ी जुड़ गई है।

ट्विटर की इस हरकत को सबसे पहले सोशल मीडिया पर @thvaranam के नाम के यूजर ने नोटिस किया था। इसके बाद से ही ट्विटर की तरफ से जारी भारत के नक्शे फोटो वायरल हो रही है। इस पोस्ट को 28 जून 2021 को सुबह 10:38 बजे शेयर किया है। इस पर लिखा है कि ट्विटर कैरियर पेज पर भारत का नक्शा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1