किसी भी देश की सुरक्षा के लिए ये जरूरी है कि वो अपनी सैन्य ताकत मजबूत करे, भारत इस ओर दिनो-दिन आगे बढ़ रहा है इसी कड़ी में भारत ने एटमी हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण कर ये साबित कर दिया है कि चाहे जल हो थल हो या फिर नभ हर दिशा से आने वाले दुश्मन की अब खैर नहीं। आपको बता दें रविवार को आंध्र प्रदेश के तट से 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। ये मिसाइल जमीन से हवा में सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखता है। QRSAM सिस्टम के जरिए किसी सैन्य अभियान के तहत मिसाइल भी गतिशील रहती हैं और दुश्मन के ड्रोन पर नजर रखते हुए उसे तुरंत निशाना बनाती है। इस सबमरीन मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने तैयार किया है। K-4 बैलिस्टिक मिसाइल को भारतीय नौसेना के INS अरिहंत-श्रेणी के परमाणु पनडुब्बियों पर तैनात करने की योजना है।

