भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच 18 सालों से अटकी डील पूरी हो गई है. भारत और EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है, जिससे करोड़ो भारतीयों को फायदा होगा.
एंटोनियो कोस्टा ने कहा, ‘मैं यूरोपीय परिषद का अध्यक्ष हूं, लेकिन साथ ही मैं एक ओवरसीज इंडियन सिटिजन भी हूं. इसलिए, जैसा आप समझ सकते हैं, मेरे लिए इसका एक खास भावनात्मक मतलब है. मुझे अपनी गोवा से जुड़ी पहचान पर बहुत गर्व है, जहां से मेरे पिता का परिवार आया है. यूरोप और भारत के बीच का रिश्ता मेरे लिए सिर्फ आधिकारिक नहीं, बल्कि पर्सनल भी है.’
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘आज भारत नई बुलंदियां छू रहा है. हमने मदर ऑफ ऑल डील्स पर मुहर लगाई है. आज ग्लोबल ऑर्डर बदल रहा है. भारत-यूरोप का आगे बढ़ना दुनिया के लिए जरूरी है. भारत-यूरोप आतंकवाद के खिलाफ साथ है.

