बिहार में शुरू हुआ खेला, नीतीश कुमार ने चिराग पासवान को मिली 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

बिहार चुनाव में टिकट के ऐलान होते ही सियासी खेला शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू की ओर से 14 उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल बांटा गया है. हैरानी की बात तो यह है कि सीट शेयरिंग जो सीटें चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी-आर को मिली थी वहां भी जेडीयू ने उम्मीदवार उतार दिए हैं. ऐसी कुल तीन सीटें हैं जो सीट शेयरिंग में चिराग पासवान के हिस्से गई थीं, लेकिन अब वहां जेडीयू ने उम्मीदवार उतारकर नया सियासी खेल कर दिया है.

जेडीयू की ओर से चिराग की जिन तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं उनमें गायघाट, राजगीर और सोनबरसा की सीट शामिल है. गायघाट में नीतीश कुमार ने न केवल चिराग की सीट ली है बल्कि उनका उम्मीदवार भी ले लिया है और उसे पार्टी का सिंबल दे दिया गया है. जेडीयू ने लोजपा सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह को जेडीयू कैंडिडेट बनाया है.

राजगीर सीट चिराग पासवान की पार्टी को मिली थी

वहीं, राजगीर सीट भी चिराग की लोजपा को दी गई थी, लेकिन नीतीश कुमार ने इस पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है. जेडीयू ने यहां से कौशल किशोर को अपना सिंबल दिया है. इससे पहले सोनबरसा सीट के लिए नीतीश कुमार रत्नेश सदा को पार्टी का सिंबल दे चुके हैं.

बीजेपी ने तारापुर की जगह बरौली सीट जेडीयू को दी

जिन तीन सीटों पर लेकर विवाद सामने आया है बताया जा रहा है कि इन्हीं तीन सीटों और तारापुर को लेकर नीतीश कुमार कल से नाराज चल रहे थे. तारापुर सीट पर बीजेपी ने डिप्टी सीएम सीएम सम्राट चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. जानकारी के अनुसार बीजेपी ने तारापुर के बदले अपनी बरौली सीट जेडीयू को दे दिया है. 2020 में बरौली से भाजपा के रामप्रवेश सिंह चुनाव लड़े थे. अब जदयू ने यहां से मंजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.

जेडीयू ने इन नेताओं को बांटे पार्टी के सिंबल

  1. सूर्यगढ़ा सीट- रामानंद मंडल
  2. जमालपुर सीट- नचिकेता मंडल
  3. मटिहानी सीट- राजकुमार सिंह
  4. राजगीर सीट- कौशल किशोर
  5. हसनपुर सीट- राजकुमार राय
  6. बरौली सीट- मंजीत सिंह
  7. बेलदौर सीट- पन्ना सिंह पटेल
  8. मसौढ़ी सीट- अरुण मांझी
  9. फुलवारीशरीफ सीट- श्याम रजक
  10. गायघाट सीट- कोमल सिंह
  11. कुचायकोट सीट- अमरेंद्र पांडे
  12. मांझी सीट- रणधीर सिंह
  13. हथुआ सीट- रामसेवक सिंह
  14. आलमनगर सीट- नरेंद्र नारायण

बीजेपी ने 71 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

बीजेपी की ओर से अभी तक 71 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं. सीट शेयरिंग का जो फॉर्मला सामने आया था उसके हिसाब से बीजेपी को 30 सीटों पर और उम्मीदवार उतारेगी. जेडीयू के हिस्से भी 101 सीटें हैं, इसमें उसने कई सीटों पर उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है. चिराग पासवान की एलजेपी-आर को 29 सीटों पर चुनाव लड़ना है. ऐसे में अब देखने यह है कि नीतीश कुमार ने चिराग की जिन तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, वहां का सियासी समीकरण कैसा होगा?

नीतीश की बड़े भाई की भूमिका भी खत्म!

बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुश नहीं है. इस बार के चुनाव में बीजेपी और जेडीयू बराबर सीटों पर लड़ रही हैं जबकि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. जब भी जेडीयू- बीजेपी साथ लड़ी तब नीतीश ही बड़े भाई की भूमिका में रहे, लेकिन इस बार सीटों शेयरिंग में कोई बड़े भाई की भूमिका में नजर नहीं आया है. विरोधियों का भी कहना है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को कमजोर करने के लिए ऐसा किया है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1