कितना झूठ बोलता है पाकिस्तान ! पाक से ही आए थे पहलगाम के हमलावर, 4 आतंकियों ने टूरिस्टों पर बरसाई गोलियां, वीडियो भी बनाया !

पहलगाम हमले को 4 आतंकवादियों ने अंजाम दिया है, इनमें से 2 आतंकी पाकिस्तान से आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने अपने शरीर पर बॉडी कैमरा भी लगा रखा था, ताकि पर्यटकों को मारते हुए वो वीडियो बना सकें।

पाकिस्तान भले ही कितना भी झूठ बोले, लेकिन सच यही है कि पहलगाम में टूरिस्टों पर गोलियां बरसाने वाले आतंकियों में से 2 पाकिस्तान से ही आए थे। पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड भी पाकिस्तानी सैफुल्लाह कसूरी है। इसके बाद अब जो खबर आ रही है कि उसमें कहा जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने में 4 टेररिस्ट शामिल थे। जिसमें से 2 पाकिस्तान से आए थे।

पहलगाम हमले का आतंकियों ने बनाया वीडियो !

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो आतंकियों ने इस हमले का वीडियो भी बनाया है। जिसमें वो टूरिस्टों पर गोलियां बरसाने वाले विभत्स कृत्य को कैद करके हमले के सबूत के तौर पर ले गए हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान में बैठे आका ऑनलाइन रिलीज भी कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पहलगाम में हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों ने पहले से ही इलाके की रेकी कर रखी थी।

पश्तो में बात कर रहे थे आतंकी

रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने एके 47 से लगातार फायरिंग की। उनमें से दो पश्तो भाषा में बात कर रहे थे, जो पाकिस्तानी आतंकी थे और 2 स्थानीय (आदिल और आसिफ) हैं, जिन पर हमले में शामिल होने का संदेह है। ये दो स्थानीय आतंकी बिजभेरा और त्राल के हैं। एक या दो ने बॉडी कैम पहना हुआ था और सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया। एनआईए ने चश्मदीदों के बयान लिए हैं और फोरेंसिक टीम ने मौके से गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं।

पाकिस्तान बोल रहा है झूठ पर झूठ

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम आतंकी हमले पर सफेद झूठ बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान का पहलगाम हमले में कोई लेना देना नहीं है। आसिफ ने भारत पर ही आरोप लगा दिया और कहा कि इस हमले के पीछे भारत के ही लोग शामिल हैं। आसिफ शायद ये भूल गए कि पहलगाम आतंकी हमले का हर कनेक्शन पाकिस्तान की ओर जा रहा है। इतना ही नहीं इस हमले के एक दिन बाद ही सीमापार से आतंकियों ने बारामूला में घुसपैठ की कोशिश की है, जिसमे से दो आतंकी मारे भी गए हैं।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1